ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

हज यात्रा 2025 हेतु प्रथम किस्त जमा करने की अंतिम तिथि अब 11 नवंबर 2024

 हज यात्रा 2025 हेतु प्रथम किस्त जमा करने की अंतिम तिथि अब 11 नवंबर 2024

सोनभद्र/दिनांक 03 नवम्बर,2024 

        जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, सुधांशु शेखर शर्मा के अनुसार हज यात्रा 2025 हेतु जनपद सोनभद्र के चयनित आवेदकों को सूचित किया जाता है कि हज कमिटी आफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-11 दिनांक 30 अक्टूबर 2024 के क्रम में आप सभी को अपनी प्रथम किस्त रुपया 1,30,000/जमा करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। प्रथम किस्त जमा करने की अंतिम दिनांक 31 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 11 नवम्बर 2024 तक  कर दी गयी है। धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट व हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग,यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। धनराशि हज कमिटी आफ इंडिया के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में भी प्रेषित की जा सकती है। उन्होंने बताया की धनराशि जमा कर पे-इन स्लिप/ऑनलाइन जमा रसीद, हज आवेदन फार्म व घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग रिपोर्ट एवं पासपोर्ट संबंधित अभिलेख उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के पते "मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनी नगर, लखनऊ-226008 पर जमा करना होगा।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments