ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

छठ पूजन हेतु घाट साफ सफाई अभियान प्रारंभ

 


छठ पूजन हेतु घाट साफ सफाई अभियान प्रारंभ

घोरावल (सोनभद्र)

          रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घोरावल नगर में नगर कार्यकर्ताओं द्वारा घोरावल नगर पंचायत के छठ घाट दसमिहवां तालाब पर एस०एफ०डी० अयान के अन्तर्गत संडे फॉर घोरावल अभियान का शुभारंभ तालाब पर साफ - सफाई करके किया गया।नगर मंत्री रणजीत पटेल ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को हम सभी कार्यकर्ता एक न एक जगह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम जारी रखेंगे । जिसमें युवाओं की सहभागिता से देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है। क्यों कि जिधर जवानी चलती है उधर जमाना चलता है। इसलिए हम नौजवान प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को हर हाल में पूरा करके रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललितेश मिश्र,नगर सह मंत्री कुशाग्र दुबे व आर्यन गुप्ता उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments