ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

भगौती ग्राम सभा में सियारो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत


 भगौती ग्राम सभा में सियारो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

 सियारो के हमले से आधा दर्जन लोग घायल

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

           करमा थाना क्षेत्र के भगौती ग्राम सभा में सियारों आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग दहशत भरी जीवन जीने को मजबूर है। सियारो के हमले से आधा दर्जन लोंग घायल हो चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के पापी ग्राम पंचायत के भगौती ग्राम सभा में दो जोड़ा जंगली सियार दिखाई  बीती रात लगभग नौ बजे दिखाई दिए थे। पहले ग्रामीणों ने सोचा कि भेड़िया है। लोगों ने शोर मचाया जिससे गांव के लोग एकत्रित होकर भगाने लगे। परंतु वह भागने के बजाय लोगों पर टूट पड़े। जिसमें शिव शंकर, नंदलाल की पत्नी सोना, सालिक, राम लखन  आदि घायल हो गये।

           घटना से भयभीत लोगों ने नरभक्षी सियार को ग्रामीणों ने मार डाला। परंतु मादा भेड़िया अंधेरे में भागने में सफल हो गया। घटना के बाद दहसत में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना एस आई आशीष सिंह अपने हमराही पुलिस साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जाए जालिया।श्री सिंह ने सेल फोन पर बताया कि पागल सियार दो जोड़ा थे।जो लोगों को देखते ही आक्रामक होकर लोगों ढाबा बोलकर घायल कर दिया था।घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।और मृतक सियार को दफनाने को कह दिया।लोगों में चर्चा है कि यह भेड़िये हैं अथवा सियार समझ से परे है। लोगों में भय बना हुआ है।

Delhi 34 news report by Vinod Mishra

Post a Comment

0 Comments