रसोईया मिड-डे-मिल वर्कर्स यूनियन ने वेतन वृद्धि की माग की
सोनभद्र ।रसोईया मिड-डे-मिल वर्कर्स यूनियन रविवार को रामलीला मैदान में अपने आंदोलन का रणनीति बनाया जिसमें सभी रसोइया को राज कर्मचारी का दर्जा मिले अपने वेतन बढ़ाने के लिए और हर माह का वेतन हर महिने मिल जाए जबकि रसोइयों की हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक राज व केंद्र सरकार उनका वेतन नहीं बढ़ाया 5 महीना 6 महीना 7 महीना बाद उनको अपनी मजदूरी मिलती है इस नाराजगी को लेकर रसोईयो ने आगामी 22 नवम्बर जिला अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया कल सोमवार को जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन रसोईया देंगी जिसमें तमाम मांग रहेगा जैसे हाल में ही सात माह का वेतन बाकी था लेकिन सरकार ने सिर्फ ₹5000 रसोईया के खाते में दीपावली से पहले दिया इन्हीं सब सवालों को लेकर रसोईया ने निर्णय लिया है की 22 नवम्बर से पहले बकाया वेतन अगर खाते में नहीं आता है तो हर माह ₹2000 में काम करने वाले रसोईया प्रत्येक स्कूल पर खाना नहीं बनाएंगी हड़ताल रहेगा मीटिंग में उपस्थित सुनीता विश्वकर्मा, रचना, सरोज, सुशीला, फूलमती, कविता, गीत, कलावती, शांति, फूलमती, विमला देवी,सीता, गुड्डी, सम्मल, मेमरी,विमली, निर्मला, चंपा। साथ में ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन एक्टू के प्रदेश कमेटी के सदस्य कामरेड शेख मोहम्मद कलीम, एक्टू नेता शेख नजमा खातून शेख अमीना खातून उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments