ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे लेखक डा. हेमंत
सोनभद्र। विंध्य कन्या पीजी कालेज में 10 नवंबर को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 से वरिष्ठ पत्रकार / लेखक डा हेमंत शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को कालेज के प्रबंधक डा अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को आयोजित समारोह में वतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल होंगी। कालेज की प्राचार्य डा अंजली विक्रम सिंह ने बताया कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप, प्रख्यात समीक्षक समालोचक डा इंदीवर और डा उमेश प्रसाद सिंह के विचार सुनने को मिलेंगे। वताया कि पीजी कालेज की ओर से यह दूसरी वार ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 प्रदान किया जा रहा है। इसके पूर्व 2023 का ठाकुर प्रसाद सिंह साहित्य सम्मान प्रयाग के डा एस मालवीय को प्रदान किया गया था।
!doctype>


0 Comments