ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार

 


01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार 

सोनभद्र।


पुलिस अधीक्षक के  निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार को करीब 10.15 बजे धौकी नाला सड़क, पिपरी के पास से 01 नफर अभियुक्त जाहिद पुत्र मो0 कलाम निवासी सिटी महेन्दरू पटना थाना पिरबहोर जिला पटना (बिहार) हाल पता मो0 चाचा कालोनी रेनुकूट थाना पिपरी उम्र करीब 36 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-30/2025 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त जाहिद उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0-236/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र ।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी

2.उ0नि0 नसीरुद्दीन अहमद चौकी रेनूकूट, थाना पिपरी

3.का0 गुलशन कुमार सरोज चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments