ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार,

 


NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार,

👉  तलाशी के दौरान 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद -

 सोनभद्र।


 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चोपन द्वारा धौठा टोला के किनारे वहद कस्बा डाला थाना चोपन के पास से 01 नफर अभियुक्त रामनिवास यादव पुत्र स्व0 मोलई यादव निवासी कुरहुल थाना चोपन उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-55/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त रामनिवास यादव उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन 

2.हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन 

3.हे0का0 हरि सिंह यादव चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे ।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments