ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार, एक किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद

 


एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार, एक किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद

सोनभद्र। 


पुलिस अधीक्षक के  निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना रॉबर्टसगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर स्टेशन रोड सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आकशिफ पुत्र अनवर निवासी वार्ड नं.18 मकान नं.13 हर्ष नगर कस्बा व थाना रावर्ट्सगंज सोनभद्र के विरुद्ध मु0अ0सं0- 144/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारी के दौरान 

1. उ0नि0 कुंवर सिंह प्रभारी चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज 

2. हे0का0 मनीष कुमार चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज 

3. का0 राहुल कुमार गोंड चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे ।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments