भाजपा की जीत पर रेणुकूट में दिखा उत्साह, मोदी योगी के लगे नारे
• भगवा के सुनामी में दिल्ली में बिखरा झाड़ू तो मिल्कीपुर में नहीं चला सपा का जादू
रेणुकूट (सोनभद्र)
दिल्ली व मिल्कीपुर के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी व सपा को पछाड़ दिया। केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गजों को चुनाव में हराकर भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में वापसी किया। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिला जगह-जगह उड़े अबीर-गुलाल फूटे पटाखे। वहीं दुसरी तरफ मिल्कीपुर में सपा के गढ़ में भाजपा ने कमल खिलाकर अयोध्या की हार का बदला ले लिया है।
इस भगवा जीत पर जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। दोनों जगहों की जीत पर कार्यकर्ताओं की खुशी भगवा रंग में बदल गया सोनभद्र के भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को दिए जा रहे कुशल नेतृत्व व अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार किए जा रहे भ्रष्टाचार का परिणाम है।
भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली की जनता को मूर्ख बनाकर झूठे वादे कर दिल्ली के खुशियों को छिना है दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी के झांसे में नही आना चाहती थी। जिससे पुनः दिल्ली के दिलवालों ने भाजपा की वापसी की।
इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश पाण्डेय, मनोज कुमार त्रिपाठी बाबा आशुतोष पाण्डेय छवि शाह, राजेश सिंह अशोक सोनी संध्या पाण्डेय प्रभाकर गिरी, रिंकू सिंह, आशिष मिश्रा, सुरेश चौरसिया शुभम यादव सूरज सिंह बेचू मुदलियार प्रेम रावत दुर्गविजय मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments