ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पिकअप सहित आधा दर्जन से अधिक गोवंश बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार, तलाश जारी,

 


पिकअप सहित आधा दर्जन से अधिक गोवंश बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार, तलाश जारी, 

सोनभद्र।


पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना रायपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वन रेंज ऑफिस के पास से एक अदद पिकप वाहन संख्या UP65 LT 5253 पर क्रूरता पूर्वक लादकर तस्करी हेतु ले जा रहे 07 राशि गोवंश (बैल) बरामद किया गया। पिकप वाहन में बैठे दो व्यक्ति 01. विपिन यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी सेमरिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, 02. एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर थाना रायुपर पर मु0अ0सं0- 18/2025 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।

बरामदगी के दौरान 

1. उ0नि0 चद्रभान सिंह थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

2. उ0नि0 नरेन्द्र प्रसाद सिंह थाना रायपुर,

3. मुख्य आरक्षी विनोद यादव थाना रायपुर, 

4. मुख्य आरक्षी अमित यादव थाना रायपुर, 

5. आरक्षी अखिलेश कुमार थाना रायपुर,जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments