ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया अदालत

 


BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया अदालत              

सोनभद्र।  


 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना अनपरा पुलिस द्वारा रविवार को रमेश गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता निवासी कोहरौल थाना शक्तिनगर द्वारा गोपाल गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी बी-162 एनसीएल कॉलोनी ककरी थाना अनपरा को गाली गलौज व जान माल की देने व उनके मकान में रखी मोटरसाइकिल व घर के पर्दे व कपड़े में आग लगा देने से मोटरसाइकिल व कपड़े धूँ-धूँ कर जलने लगे। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर दिंनाक 16.02.2025 को मु0अ0सं0 32/2025 धारा 352, 351(2), 326(g) बीएनएस के पंजीकृत अभियोग में सम्बन्धित अभियुक्त रमेश गुप्ता उपरोक्त को रेहटा मोड़ से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी के दौरान 

1.चौकी प्रभारी रेनूसागर राजेश कुमार सिंह थाना अनपरा 

2.हे0का अशोक कुमार यादव चौकी रेनूसागर थाना अनपरा 

3.का0 पवन कुमार यादव चौकी रेनूसागर थाना अनपरा 

4.का0 सुनील कुमार चौकी रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल थे ।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments