NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार,
👉 अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 728 ग्राम अवैध गांजा बरामद -
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रॉबर्ट्सगंज द्वारा समय करीब 21.20 बजे बीएसएनएल आफिस से 50 मीटर आगे सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास से 01 नफर अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र स्व0 मुन्ना यादव निवासी ग्राम घुरमा कम्हारी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में01 किलो 728 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 173/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश यादव उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0-752/2012 धारा-363, 363, 376, 376 भादवि थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0-514/2021 धारा-323, 504, 506 भादवि व 3(2)(va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
3.मु0अ0सं0-223/2017 धारा-22, 8 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
4.मु0अ0सं0-844/2022 धारा 379, 411 भादवि थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
गिरफ्तारी के दौरान
1.उ0नि0 श्री कुवँर सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज
2.आरक्षी मदन कुमार चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज
3.आरक्षी राहुल कुमार चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे ।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments