पार्टी के पदाधिकारियों के साथ राज्यमंत्री ने तैयारियों की किया समीक्षा
सोनभद्र। भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को ओबरा विधानसभा के चोपन खेल मैदान में मनायी जाएगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। सीएम के संभावित जनपद आगमन कार्यक्रम को लेकर बुधवार को राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
राज्यमंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा आदिवासी समाज के गौरव और राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रतीक हैं। 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती मनायी जाएगी। भगवान बिरसा मुण्डा ने मातृभूमि, त्याग, निष्ठा और वीरता की महत्ता को आगे रखा। उन्होंने अपने जीवन को समुदाय की आजादी, उनकी भूमि व संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित किया। जनजाति समुदायों को जयंती के समारोह मंे अपनी संस्कृति परंम्परा और कला को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को आज भी दुनिया याद करती है, वे देश के राष्ट्रीय नायक, आदिवासियों के भगवान हैं, जिससे उन्हे जनजाति गौरव माना जाता है। कहा कि हम सभी जनपदवासियों के लिए गर्व का विषय है कि 15 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन जिले के चोपन रेल ग्राउण्ड में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर हो रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जीत सिंह खरवार, संतोष शुक्ला, अतुल पांडेय, अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल आदि मौजूद रहे।
!doctype>

0 Comments