सपा प्रदेश अध्यक्ष का डाला में जोरदार स्वागत
डाला ( सोनभद्र )दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का नगर में शहीद स्थल पर जिला सचिव मंगल जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 2 जून 1991 गोलीकांड में शहीद हुए शहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष समाज में न्याय और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी संघर्ष और संवेदनशीलता की राजनीति की पहचान रही है।जिन लोगों ने समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उन्हें सम्मान देना हमारा नैतिक दायित्व है। विजय सिंह गोंड की विचारधारा आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर ज्योति गोंड को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी में शामिल होकर ज्योति गोंड ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और संगठन के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष पारस यादव, उमेश मेहता, नागेंद्र पासवान, पिंटू साहनी, सिद्धार्थ यादव, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments