ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

घोरावल वर्दियां मार्ग पर अनियंत्रित होकर रात में कार उतरा तालाब में

 


घोरावल वर्दियां मार्ग पर अनियंत्रित होकर रात में कार उतरा तालाब में 


घोरावल (सोनभद्र): घोरावल बर्दिया मार्ग पर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर रात के वक्त बर्दिया तालाब मे उतर गई। जिसकी जानकारी चालक के अलावा किसी अन्य को नहीं थी। चालक अपने घर चला गया। बुधवार की सुबह तालाब मे डूबी हुई कार का ऊपरी भाग कुछ दिखाई पड़ा। जानकारी होते ही ग्रामीण जुटने लगे। गांव मे सनसनी फैल गई। मौजूद लोगों के मन मे तरह तरह के ख्याल आने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर शिवद्वार चौकी इंचार्ज कवींद्र यादव पहुंचे और थोड़ी ही समय में इंस्पेक्टर विनोद यादव भी पहुंच गए। कार में कोई सवार रह गया हो, इस तरह की आशंका को देखते हुए एम्बुलेंस व दमकल को भी बुला लिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से कार को रस्से से बांधकर ट्रैक्टर के सहारे खींचकर बाहर निकलवाया। जिसमें कोई भी सवार नहीं था। तालाब में जाने से पहले चालक सड़क पर ही कूद कर अपने को सड़क पर ही रोक लिया था। उसके अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। चालक को कूदने के कारण चोट आई है। महेश गुप्ता निवासी बर्दिया की कार बताई गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस व दमकल वापस लौट गई है। कार चला रहे महेश गुप्ता को चोट लग जाने की बात सामने आई। भीतर से सीने व कुछ अन्य हिस्से में चोट लगने के कारण वह सीटी स्कैन व उपचार कराने के लिए वह सुबह ही निकल गए। लोगो ने बताया कि महेश गुप्ता घोरावल तहसील मे आरके कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर संविदा के पद पर हैं।

बताया गया कि घटना रात 11 बजे के लगभग की है जब वह घोरावल से अपने घर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा सीमा मध्यप्रदेश की ओर से आ रही टीपर की हेडलाइट से उनकी आंखें चकमका गई और वह सड़क छोड़कर किनारे तालाब में जाने लगे। अपने को बचाने के लिए वह गाड़ी से कूद पड़े थे और गाड़ी छोड़ दिए जोकि तालाब में चली गई थी। और रात में किसी ग्रामीण से इस बात को बताया नहीं गया औऱ सुबह होते ही उपचार के लिए निकल गए।

इस घटना में इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि रात के वक़्त अनियंत्रित होकर कार सड़क छोड़कर किनारे तालाब में चली गई थी। कार में कोई सवार नहीं था। कार को बाहर निकलवा गया।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments