ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अल्ट्राटेक सीमेंट लि.द्वारा स्किल सेंटर पर आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा माह जागरूकता कार्यक्रम


 अल्ट्राटेक सीमेंट लि.द्वारा स्किल सेंटर पर आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा माह जागरूकता कार्यक्रम


डाला(सोनभद्र)अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड सीमेंट वर्क्स के सीएसआर से बुधवार को स्किल ट्रेनिंग सेंटर पर इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन व मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में कैप्टन रोहित परासी द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कैप्टन ने ग्रामीण युवाओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं को विडियो के माध्यम से जागरूक किया जिसमें मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में विशेष रूप से जोर दिया। उपस्थिति बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर बनाए गए एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों ने राहगीरों को रोक कर गाड़ी में सीट बेल्ट लगाने , दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट, ट्रैफिक नियमों आदि के बारे में जानकारी दी साथ ही उनके वाहनों पर रिफ्रैक्टिव टेप लगाया।सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता फैलाना एवं उसे अपने जीवन में उतारकर सुरक्षित रहना है। आयोजन एवं संचालन सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने किया।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments