सदर तहसील के ग्राम पंचायत मांगो व बघुआरी में ग्राम चौपाल का आयोजन 26 व 27 फरवरी को
सोनभद्र। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, सोनभद्र जगदीश कुमार के अनुसार चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर कृषकों के फीडबैक प्राप्त कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर सूचना निदेशालय पर उपलब्ध कराने के निदेश प्रदत्त है। उक्त के अनुपालन में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सोनभद्र द्वारा ग्राम चौपाल अयोजित की जानी है। उन्होंने बताया की तहसील राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत मांगों में 26 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे व ग्राम पंचायत बघुआरी में 27 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया की अधिकारी / सहायक चकबन्दी अधिकारी उपरोक्त ग्रामों में ग्राम चौपाल के समय चकबन्दी /चकबन्दीकर्ता/चकबन्दी लेखपाल समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित रहेगें।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments