05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में दिनांक 25.02.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बेलखुरी मोड़ से लगभग 100 मीटर पहले पुलिया के पास, ग्राम बेलखुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बोरी में रखा लगभग 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी पहचान संजय डोम पुत्र स्व0 लालता प्रसाद डोम, निवासी वार्ड नं0 13 अम्बेडकर नगर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, हाल पता पेट्रोल पंप के सामने ग्राम चतरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष। के रूप में की गई। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को समय करीब 00:06 बजे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मु0अ0सं0 36/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत करते हुए कानून के हवाले किया गया। अभियुक्त के ऊपर आधा दर्शन से अधिक अपराधिक अभियोग दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 कुमुद शेखर सिंह, थाना पन्नूगंज, उ0नि0 परवेज खान, थाना पन्नूगंज, हे0का0 राघवेंद्र सरकार, थाना पन्नूगंज,का0 दीपक गिरि, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments