चोरी की घटनाओं में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मंगलसूत्र, मोबाइल व नकदी बरामद-
यक्ष ऐप में दर्ज अभियुक्त के विवरण एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में चोरी की की घटनाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 11/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित प्रकरणों में विवेचना के दौरान आज पुलिस को जरिए मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी के मुकदमों से संबंधित अभियुक्त ककरी वारफाल के पास चोरी के सामान के साथ मौजूद है तथा उसे बेचने की फिराक में है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त अमर पनिका पुत्र रामप्रसाद पनिका निवासी शिव मंदिर रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर चोरी का 01 अदद पीली धातु का मंगलसूत्र (लॉकेट सहित), 01अदद मोबाइल फोन वीवो Y-19, ₹3,510/- नकद (मु0अ0सं0 40/2026 से संबंधित), 02 अदद सफेद धातु के सिक्के, ₹1,100/- नकद (मु0अ0सं0 11/2026 से संबंधित) सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा दिनांक 22/23 फरवरी 2026 की रात्रि में एनसीएल कॉलोनी ककरी में चोरी करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह दिन में कॉलोनी में रेकी करता था तथा रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अन्य चोरी किए गए सामान को फेरीवालों को बेच देने तथा कुछ सामान रिहन्द डैम में फेंक देने की बात भी बताई, उक्त कृत्य के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 40/2026 व 11/2026 में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत समय करीब 07:19 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना अनपरा, उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा ,उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना अनपरा, हे0का0 विजय कुमार, थाना अनपरा, का0 संजय कुमार पाल, थाना अनपरा, हे0का0 गुड्डू बिन्द, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments