ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

01 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार

 


01 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, अभियोग दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार

 


करमा (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त की पहचान छटाकू उर्फ छोटकू पुत्र मिश्री हरिजन, निवासी ग्राम केकराही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.03.2026 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम केकराही स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम छटाकू उर्फ छोटकू पुत्र मिश्री हरिजन निवासी ग्राम केकराही थाना करमा जनपद सोनभद्र बताया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम गांजा, ₹590/- नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना करमा पुलिस ने मु0अ0सं0 42/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। इस घटना में दो लोगों को वांछित किया गया है, वांछित अभियुक्तों में सत्यदेव सिंह पता अज्ञात व अंकित पण्डित (पता अज्ञात का नाम आया है, गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 जयराम सिंहथाना करमा, उ0नि0 मनोज सिंहथाना करमा, हे0का0 विशाल चौहान थाना करमा, हे0का0 संजय कुमार गुप्ता थाना करमा जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments