ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पिकप वाहन सहित तीन गोवंश बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

 


पिकप वाहन सहित तीन गोवंश बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को चाची कला पुलिया के पास मझगवां से एक अदद पिकप वाहन संख्या U P64/ BT- 0260 में लादकर वध हेतु ले जा रहे तीन गोवंश बरामद कर मौके से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान ओम प्रकाश पुत्र बिफन खरवार निवासी पटवध थाना चोपन जिला सोनभद्र उम्र -30बर्ष, 2-सुदर्शन राम पुत्र कल्लन राम निवासी पटवध टोला मुरैया थाना चोपन जिला सोनभद्र उम्र -34 बर्ष तथा उमेश राम पुत्र रिवन राम निवासी रेडिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र – उम्र -41 बर्ष के रूप में की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे इन गोवंशों को चोपन, जुगैल थाना क्षेत्र से खरीदकर झारखण्ड से व्यापारियों के माध्यम से वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजते थे तथा वहाँ उँचे दामों पर विक्रय करते थे। इस सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन, उ0नि0 शिवप्रकाश चौकी प्रभारी चकरिया थाना कोन,उ0नि0 विरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी वागेसोती थाना कोन,उ0नि0 लालजी यादव चौकी प्रभारी चाचीकला थाना कोन, हे0का0 राजेश यादव चौकी चाची कला थाना कोन, हे0का0 शिवकुमार चौकी चकरिया थाना कोन तथा का0 अशोक कुमार चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments