ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पशु तस्करी में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चार गोवंश बरामद


 पशु तस्करी में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चार गोवंश बरामद


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने आज रात्रि में समय लगभग 02:10 बजे मुखबिर खास की सूचना पर भीखमपुर जंगल रोड से 04 राशि गोवंश (बैल/बछड़ा) के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मण चेरो, निवासी ग्राम विछिया गोसा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 37 वर्ष तथा राकेश पुत्र लक्ष्मण, निवासी ग्राम पिपरी चकयाँ, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव थाना रामपुर बरकोनिया, उ0नि0 सियाराम सिंह थाना रामपुर बरकोनिया, हे0का0 संजय प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया, का0 सुनील कुमार थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments