ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जनपद से 02 पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त

 जनपद से 02 पुलिसक


र्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई


सोनभद्र। सोनभद्र से आज कुल 02 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जयनाथ आदिवासी एवं रेडियो उप निरीक्षक शिवकुमार दुबे शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस लाइन सोनभद्र में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात डॉ. चारू द्विवेदी द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

अपने संबोधन में डॉ. चारू द्विवेदी ने कहा कि दोनों कार्मिकों ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विभाग के प्रति उनकी समर्पित सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत एवं स्मरणीय रहेंगी।

सेवानिवृत्त कार्मिकों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments