दोना बनाने वाले कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क मोटराज्ड दोना मेकिंग मशीन
सोनभद्र। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में निःशुल्क दोना मेकिंग मशीन हेतु जनपद को मुख्यालय द्वारा 8 नग का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं, उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क संचालित टूल किट्स वितरण योजनान्तर्गत परम्परागत कारीगरों एवं उद्योग में रुचि रखने वाले प्रशिक्षण प्राप्त एवं अनुभवी व्यक्ति कार्य करने वाले इच्छुक उद्यमियों को निःशुल्क मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन देकर स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। दोना बनाने वाले इच्छुक कारीगर/उद्यमी बोर्ड की वेबसाइट नचाअपइण्हवअण्पद की ऑनलाइन सेवाओं के अन्तर्गत ऑनलाइन टूल किट्स हेतु पंजीकरण कर सकते है और पंजीकरण करने की अन्तिम तिथि 25.05.2026 निर्धारित की गयी है, आवेदन ऑनलाइन उपरान्त हार्ड कापी कार्यालय में जमा किया जाना है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार्य नही किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये अधोहस्ताक्षरी के सी०यू०जी० मो0नं0 9580503175 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments