ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

03 अदद स्टार्टर एवं 01 अदद मिनी ट्रांसफार्मर बरामद, 02 अभियुक्ताएं गिरफ्तार

 


03 अदद स्टार्टर एवं 01 अदद मिनी ट्रांसफार्मर बरामद, 02 अभियुक्ताएं गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक चोपन ने थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना में 02 अभियुक्ताओं की कब्जे से चोरी का माल बरामद करते हुए दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार

थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 218/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उ0नि0 घनश्याम तिवारी मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में मामूर थे। आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोठा टोला से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मिनी कोल पत्नी राजन सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र व रबिया बीबी पत्नी इस्तेखार खाँ, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

जिनके कब्जे से चोरी किए गए 03 अदद स्टार्टर एवं 01 अदद मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्ताओ को कानून के हवाले किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ताओं ने बरामद सामान को चोरी का होना स्वीकार किया। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।  

गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण :*

1. *मिनी कोल* पत्नी राजन सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

2. *रबिया बीबी* पत्नी इस्तेखार खाँ, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 घनश्याम तिवारी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र,2. हे0का0 शिवशरण राम, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र,3. हे0का0 छोटेलाल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, तथा म0का0 शैलजा सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र शामिल थी।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments