ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सघन वाहन चेकिंग अभियान में 05 मोटरसाइकिलें सीज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही


 सघन वाहन चेकिंग अभियान में 05 मोटरसाइकिलें सीज, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही


सोनभद्र। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के आदेशानुसार तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, मीरजापुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना ओबरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने तथा संदिग्ध परिस्थितियों में संचालित पाए गए कुल 05 मोटरसाइकिल वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

यह अभियान क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत ऐसे विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments