एक करोड़ 16 लाख रुपए का गांजा सहित आधा दर्जन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
➤ 08 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा, एक डीसीएम, एक कार, आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन व नकदी ₹6040 बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध, अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के कुशल नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आधा दर्जन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात्रि में एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा डीसीएम वाहन के माध्यम से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है तथा तस्करों द्वारा एक अन्य चारपहिया वाहन से पुलिस की रेकी की जा रही है। सूचना पर एएनटीएफ लखनऊ यूनिट एवं थाना रॉबर्ट्सगंज की चौकी सुकृत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चहलवा बैजू बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर एक सियाज कार एवं एक डीसीएम वाहन को रोककर जांच की गई। पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही के उपरान्त डीसीएम वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें जड़ी-बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया कुल 08 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख 60 हजार रुपये है। मौके से आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान अंकित सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह, उम्र करीब (30 )वर्ष, निवासी ग्राम तेरये, थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर, 2. रोहित कुमार सिंह पुत्र स्व० रामप्रकाश सिंह, उम्र करीब (35) वर्ष, निवासी ग्राम तेरये, थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर, 3. सोहित सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, उम्र करीब (23) वर्ष, निवासी बरुआ सकरवारी, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर, 4. देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्रीनाथ सिंह, उम्र करीब (40 ) वर्ष, निवासी मीरपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुल्तानपुर,5. सूरज कुमार पुत्र स्व० रोशन लाल, उम्र करीब ( 28 ) वर्ष, निवासी ग्राम भीमी, थाना अमेठी, जनपद अमेठी, 6. सिद्धार्थ सिंह पुत्र अवधेश सिंह, उम्र करीब( 23 ) वर्ष, निवासी ग्राम जासापारा, थाना गोसाईगंज, जनपद सुल्तानपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 525/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद 08 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा, एक डीसीएम वाहन, एक सियाज कार, 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 आईफोन तथा ₹6,040/- नगद को पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे एक संगठित अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सदस्य हैं तथा काफी समय से उड़ीसा से अवैध गांजा खरीदकर सुल्तानपुर एवं उसके आसपास के जनपदों में आपूर्ति करते आ रहे हैं। अभियुक्त अंकित सिंह एवं रोहित कुमार सिंह इस तस्करी नेटवर्क का संचालन करते थे, जबकि सोहित सिंह, देवेन्द्र सिंह, सूरज कुमार एवं सिद्धार्थ सिंह परिवहन, निगरानी एवं सप्लाई कार्य* में सहयोग करते थे।
अभियुक्तों ने यह भी बताया कि बरामद गांजे की वर्तमान खेप उड़ीसा के बलांगीर क्षेत्र से लगभग 20 लाख रुपये में खरीदी गई थी। गांजे को डीसीएम वाहन में लदी जड़ी-बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था, जिससे चेकिंग के दौरान संदेह न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर जड़ी-बूटी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके। तस्करी के दौरान एक सियाज कार के माध्यम से आगे-पीछे चलकर पुलिस की गतिविधियों एवं चेकिंग की रेकी भी की जा रही थी।
पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी बताया कि बरामद गांजे की खेप सीतापुर निवासी अतुल सिंह को पहुंचाई जानी थी। उड़ीसा में गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को वे "दादा" नाम से जानते हैं, जिससे उनका सम्पर्क व्हाट्सएप के माध्यम से होता था। गिरोह के सदस्य पहचान छिपाने एवं गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार मोबाइल नम्बर एवं सिम कार्ड बदलते रहते थे। मुख्य सरगना रोहित सिंह ने बताया कि गांजे की खेप को सियाज कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा तक पहुंचाया जाता था, जहां सितापुर निवासी अतुल सिंह द्वारा बताए गए व्यक्तियों को इसकी आपूर्ति कर दी जाती थी। अभियुक्तों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज कुमार के ऊपर आधा दर्जन से अधिक, तथा सूरज कुमार के ऊपर 4 आपराधिक मुकदमे वही अंकित कुमार के ऊपर भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज है। संपूर्ण जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी एवंअनावरण के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, एएनटीएफ लखनऊ, हे0का0 दिनेश कुमार सिंह, एएनटीएफ लखनऊ, हे0का0 संगम पटेल, एएनटीएफ लखनऊ, हे0का0 खालिद खां, एएनटीएफ लखनऊ, हे0का0 राजेश कुमार यादव, एएनटीएफ लखनऊ, का0 राजन कुमार, एएनटीएफ लखनऊ, उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 भरत यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, का0 राम प्रताप सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, का0 सुनील कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments