ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

20 किग्रा 430 ग्राम गांजा सहित मोटर साइकिल बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

 


20 किग्रा 430 ग्राम गांजा सहित मोटर साइकिल बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह के थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान 20 क 430 ग्राम गांजा के साथ 02 गाजा तस्कर गिरफ्तार किए गए। तथा एक मोटरसाइकिल बारामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू कूमार पुत्र बंधु

उम्र ( 26) वर्ष,निवासी ग्राम- झड़पी गोटीबांध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र व विजय कुमार

पुत्र- बहादुर यादव

उम्र ( 24) वर्ष, निवासी - ग्राम झूमर देव, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, हाल पता ग्राम - बलियारी, पोस्ट खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05.06.2026 को थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा कर्मनाशा नदी के पास संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी। तभी चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 64 BB 5578 मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के बीच रखे हुए कुल 20 किग्रा 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दिनांक 05.06.2026 को समय 15:17 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते आ कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 शशिकान्त सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, 3. उ0नि0 अवधेश कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ,4. हे0का0 सुशील सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र,5. का0 ओमप्रकाश सिंह यादव, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र,6. का0 दीपक गिरि, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र,7. रि0आ0 पुष्पराज तिवारी, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments