लोजपा (रामविलास) के मंडल सचिव डॉ. ओम शंकर तिवारी समेत कई लोगों ने थामा राष्ट्रीय लोक दल का दामन
सोनभद्र,राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय, सोनभद्र में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मिर्जापुर मंडल सचिव डॉ. ओम शंकर तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने ग्रहण कराई तथा सभी नवागंतुक सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष खरवार, श्रीमती संजू यादव, संतोष यादव, आनंद कुमार त्रिपाठी, पंकज शुक्ला एवं शुभम चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. ओम शंकर तिवारी एवं उनके साथियों ने कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के किसान, मजदूर एवं ग्रामीण भारत के उत्थान हेतु किए गए कार्यों तथा उनके सिद्धांतों से प्रेरित हैं। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत है। पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं नेतृत्व की सकारात्मक सोच के कारण विभिन्न दलों एवं सामाजिक संगठनों से लोग लगातार राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नवागंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्षगण डॉ. विजय पटेल, उदय प्रकाश पटेल एवं चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह, जिला अध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु सिंह, आकाश मौर्य समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नव सदस्य बने साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments