नवागत सहायक आयुक्त का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत
सोनभद्र। सोनभद्र के नवागत उपायुक्त सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त अमित कुमार पांडेय का गुरूवार को विभागीय अधिकारियो और कार्यालय स्टाफ ने बुक और माल्यार्पण करके स्वागत किया।
स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सोनांचल की धरती पर ऐसे कर्मठ , उर्जावान और मृदुभाषी सहायक आयुक्त को पाकर सभी सहकारी कर्मी आह्लादित हैं।सहायक आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने सभी कर्मचारियो को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारियो और बीपैक्स सचिवो के सहयोग से हम सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाईयो पर ले जाने के लिए कृत संकल्प है।इस अवसर पर एडीसीओ अवधेश सिंह,अजय कुमार,डा. सुरेश,निर्मल मौर्य, एडीओ अखिलेश कुमार, अनिल शर्मा,आलोक शेखर,महेश मौर्य,इबरार अहमद, सौरभ सिंह, अमित गौतम,राहुल सिंह,सुरेश यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments