ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सोनभद्र अब पिछड़ेपन से निकलकर मॉडल जनपद बनने की ओर अग्रसर - हरदीप सिंह पुरी


 सोनभद्र अब पिछड़ेपन से निकलकर मॉडल जनपद बनने की ओर अग्रसर - हरदीप सिंह पुरी


केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और ब्लड डोनेट बस समर्पित कर जनसेवा को दी नई गति

विकास प्रदर्शनी में छात्रों के नवाचार और 3-डी प्रिन्टिग रोबोर्टिक्स आई0ओ0टी0, ए0आई0 टूल्स एवं शिक्षा मॉडल से प्रभावित हुए केंद्रीय मंत्री

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र एवं साइकिलें

सोनभद्र। देश के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आज जनपद सोनभद्र में आगमन हुआ। जनपद आगमन के दौरान मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस और ब्लड डोनेट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसके उपरांत मंत्री पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित ‘‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष‘‘ विषयक विकास प्रदर्शनी में पहुंचे। प्रदर्शनी परिसर में उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद रेशम विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए रेशम उत्पादन की प्रक्रिया एवं उससे जुड़े रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की। 

प्रदर्शनी के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित 3-डी प्रिन्टिग रोबोर्टिक्स आई0ओ0टी0, ए0आई0 टूल्स पर हाथ से काम करने और रहने की पैक्टिकल जगह बनाते हुए इस सम्बन्ध में छात्र/छात्राओं ने जानकारी दी, इस दौरान मंत्री ने शिक्षा मॉडल एवं आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्होंने शिक्षा में तकनीक के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। जनपद सोनभद्र जैसे क्षेत्र में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता एवं जागरूकता को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों, वैज्ञानिक सोच एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े प्रयासों की भी उन्होंने प्रशंसा की। इस अवसर पर मंत्री ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री के चित्र के साथ सेल्फी लेकर उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इस दौरान मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। वर्ष 2014 से पूर्व की तुलना में आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत करोड़ों लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों को लाभान्वित किया गया है।


 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 14.62 करोड़ से अधिक लाभार्थी, जल जीवन मिशन 2.67 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1.90 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन वितरित, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 36.43 लाख आवास पूर्ण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 21.35 लाख आवास पूर्ण,प्रधानमंत्री जन धन योजना दृ 10.36 करोड़ से अधिक खाते खोले गए,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 22.85 लाख से अधिक ऋण स्वीकृत,आयुष्मान भारत योजना 5.80 करोड़ से अधिक लाभार्थी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 3.14 करोड़ लाभार्थियों को सहायता प्रदान किया जा रहा है।


मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश-डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास का नया ग्रोथ इंजन बना है बीमारू राज्य से विकास का अग्रणी प्रदेश बन रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व परिवर्तन का अनुभव किया है। कभी कमजोर कानून-व्यवस्था, सीमित निवेश और विकास की चुनौतियों से जूझने वाला प्रदेश आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आर्थिक परिवर्तन उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी0डी0पी0) वर्ष 2016-17 के रूपया 13 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग रूपया 36 लाख करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय रूपया 43,000 से बढ़कर रूपया 1.2 लाख से अधिक हो गई है। प्रदेश का बजट बढ़कर रूपया 9.12 लाख करोड़ हो गया है, जो राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। उत्तर प्रदेश आज Revenue Surplus राज्य के रूप में उभरा है तथा देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आधारभूत संरचना में क्रांति-उत्तर प्रदेश आज भारत का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे नेटवर्क वाला राज्य है। देश के लगभग 55 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे अवसंरचना का हिस्सा उत्तर प्रदेश में स्थित है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 3,127 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों के लिए रूपया 1.01 लाख करोड़ का निवेश स्वीकृत किया गया है। लखनऊ, कानपुर, आगरा और नोएडा में मेट्रो सेवाएं संचालित हैं अथवा विकसित की जा रही हैं तथा दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस नेटवर्क तेजी से आगे बढ़ रहा है। उद्योग एवं निवेश-प्रदेश में रूपया 50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें रूपया 15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क तथा ‘एक जिला एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) जैसी पहल ने उत्तर प्रदेश को विनिर्माण क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाया है।

प्रदेश का स्टार्टअप इकोसिस्टम 23,000 से अधिक स्टार्टअप तक पहुंच चुका है। रोजगार एवं उद्यमिता पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। 1.10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। एमएसएमई, ओडीओपी, स्टार्टअप, कौशल विकास एवं उद्यमिता कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का व्यापक विस्तार हुआ है। 

कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि उत्तर प्रदेश देश के कुल चीनी उत्पादन में लगभग 45 से 50 प्रतिशत योगदान देता है। ओडीओपी और कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के माध्यम से किसानों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोड़ा जा रहा है। जनकल्याण एवं समावेशी विकास-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं। 2.5 करोड़ से अधिक अतिरिक्त परिवारों को नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लगभग 6 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया गया है। सुशासन एवं कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश ने अपराध और कमजोर प्रशासन की पुरानी छवि को पीछे छोड़ते हुए स्वयं को निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित किया है। तकनीक आधारित शासन व्यवस्था, साइबर पुलिस स्टेशन, फोरेंसिक प्रयोगशालाएं तथा पारदर्शी सेवा वितरण प्रणाली ने जनता का विश्वास मजबूत किया है।

सांस्कृतिक एवं पर्यटन अयोध्या, काशी और प्रयागराज आज वैश्विक आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा महाकुंभ से जुड़ी अवसंरचना परियोजनाओं ने पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज उत्तर प्रदेश देश की विकास गाथा का एक प्रमुख इंजन बन चुका है और विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में देश और अधिक विकास करेगा तथा सोनभद्र भी पिछड़े जनपद की पहचान से आगे बढ़कर मॉडल जनपद के रूप में स्थापित होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जनपद सोनभद्र जो पिछड़े जनपदो की श्रेणी में आता था आज वह विभिन्न विभागों, स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा टेक्नोलाजी पर लगायी गयी प्रदर्शनी जनपद के विकास को दर्शाती है इस दौरान उन्होनें जनपद में विकास एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments