क्षेत्र पंचायत की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर किया गया विचार विमर्श
करमा/सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के सभागार में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमे पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विमचार विमर्श किया गया। खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, किसानसम्मान निधि, समेत कई योजनाए संचालित हैं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में काम कराने के लिए कार्य योजना जमा करे । प्रमुख प्रतिनिधि राम अधार ने सभी बी, डी, सी, से कहा कि अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लिखकर कार्यालय में जमा कर दे उसपर आवश्यकता के अनुसार काम कराया जाएगा। ए, डी, ओ, आई,एस,बी, अनंत कुमार सिंह ने एन, आर, एल, एम, द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गरीब महिलाओं को स्व रोजगार करने के लिए सरकार धन उपलब्ध करा रही है। जिसके लिए दस से बीस महिलाओं द्वारा एक समूह बनाकर स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ए, डी, ओ,ए, जी, सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस समय केंद्र पर बीज उपलब्ध है किसान ऑनलाइन आवेदन करें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बीज वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मनोज चौधरी ने कहा कि 70वर्ष से अधिकउम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सी, एच, सी,करमा पर जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहां आकर लाभ उठा सकते हैं। सचिव रोहित सिंह ने कहा कि जिनके पास शौचालय नहीं है वे लोग ऑनलाइन आवेदन करें जांचोपरांत उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्याओं को देखते हुए 20ग्राम पंचायतों में टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। जे, ई, लघु सिंचाई राज बहादुर ने बताया कि 100फीट तक निशुल्क बोरिंग की सुविधा किसानों को मिलती है। उक्त अवसर पर विकास विश्वकर्मा, विकास सिंह, गोपाल सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह,राम संजीवन तिवारी, श्याम बिहारी, जे,ई,अजय सोनकर , रमेश कुमार समेत काफी संख्या मे बी, डी, सी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी मिश्र लहरी ने किया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments