अवैध संबंध के कारण हुई हत्या की घटना का अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस पर्यवेक्षण में हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने हत्या की घटना का अनावरण करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 09.06.2026 को वादी जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या के संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-169/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
इस संबंध में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। आज बघाड़ू-भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त
राजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र बब्बन विश्वकर्मा उम्र -22 वर्ष
निवासी -डुमरपान, थाना सोनावल, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़। को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक समासिंह गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अवैध संबंध था। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए मना कर चुका था, किन्तु मृतक उसकी बात नहीं मानता था। इसी कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित था।
दिनांक 09.06.2026 को उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी तथा ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात अभियुक्त ने अपने पास रखे चाकू एवं मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समासिंह गोड़ की हत्या कर दी।
गिरफ्तारी एवं अनावरण के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 भागीचन्द्र, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 खालिद खान, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments