अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस
सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी क्षेत्र के ग्राम कटोंधी के पास रेलवे ट्रैक संख्या 90/3 एवं 91/3 के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ मरकाम ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक मालगाड़ी के चालक ने पटरी किनारे युवक को पड़ा देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments