ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं,, राम निहोर यादव

 


बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं,, राम निहोर यादव 


करमा/सोनभद्र। सपा की करमा जोन की बैठक शनिवार को बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में शनिवार को जिलाध्यक्ष  राम निहोर यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मंत्रणा की। वक्ताओं ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सजग रहकर चुनाव में जीत दिलाने का मंत्र दिया । सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर पांच मत बढ़ाने का काम करेंऔर मतदाता सूची में 18 वर्ष से ऊपर होने वाले नए मतदाताओं के नाम बढ़वाये और जीत हासिल करने के लिए बूथ कमेटी की बैठक करते रहें। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने पश्चिम बंगाल के चुनाव एवं बिहार के चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र आज खतरे में है उसे बचाने की जरूरत है। जुल्म जातियों की सरकार को हटाकर सपा की सरकार बनानी पड़ेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि एस, आई ,आर के बाद भी फर्जी मतदाताओं के नाम अभी भी पड़े हुए हैं इसे हटाने की जरूरत है। आगे सपा की सरकार अगर बनती है तो 300 यूनिट घरेलू बिजली लोगों को  मुफ्त मिलेगी। इसके लिए शिक्षित होना जरूरी है। डॉक्टर लोकपति सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया से चल रही है जिससे जनता महंगाई, बेरोजगारी का दंश झेल रही है आज संविधान को बचाने की  जरूरत है। अवकाश प्राप्त प्रवक्ता ब्रह्मानंद त्रिपाठी ने कहा कि इस समय महंगाई ,बेरोजगारी से जनमानस परेशान हो चुका है ऐसे में सोच समझकर मतदान करने की आवश्यकता है । उक्त अवसर पर धीरज सिंह ,राजकुमार तिवारी, कमलापति मौर्य ,दिनेश पटेल, संजय यादव ,राजेंद्र सिंह, सुभाष यादव, इंद्र बहादुर यादव समेत  काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments