वृक्षारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
सोनभद्र । देश के जननायक गरीब, मजदूर, व्यापारी,किसान, नौजवान, महिलाएं,दलित, आदिवासी, आमजन मानस की आवाज प्रखंड प्रवक्त,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व- राष्ट्रीय अध्यक्ष /सांसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर घोरावल विधानसभा में स्थित राबर्ट्सगंज ब्लॉक में सिंचाई डाग बंगले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के साथ वृक्षारोपण कर राहुल गांधी के लंबी उम्र की कामना किया लिए आशु दुबे ने कहा कि वृक्ष आमजन मानस की मूल है और जिस तरह बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को लेकर वृक्षों को कटाई करने का कार्य किया जा रहा है जनपद सोनभद्र में हम लोग ऐसा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके लिए हर संभव लड़ाई लड़ने का कार्य हम कांग्रेसी करेंगे l आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर हम लोग यह संकल्प लेते हैं कि जनपद सोनभद्र को इस तरह के वृक्ष काटने वाले माफियाओं से दूर रखेंगे और यहां के आम जनमानस, दलित, आदिवासियों, किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का काम हम लोग करेंगे!युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि आज देश के बेरोजगारों की आवाज राहुल गांधी जी हैं देश का युवा उनके साथ खड़ा है,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि कि व्यापारी भी पूरी तरीके से परेशान हो चुका है आए दिन व्यापारियों पर नए-नए तरीके से टैक्स और नई योजनाएं थोपी जा रही हैं आज हम सभी राहुल गांधी की ओर देख रहे हैं, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राव ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा दलित/ आदिवासियों की आवाज उठाते रहते हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम करते हैं हम सभी उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने का काम कांग्रेस करती है और राहुल गांधी हमारे नेता है राष्ट्रीय छात्र संघठन के जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर ने कहा कि राहुल गांधी अभी कोटा में छात्रों की समस्या को लेकर उनकी लड़ाई लड़ने का बात किये आज देश का छात्र अपना भविष्य उनमें देख रहा है पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनिल बियार ने कहा कि राहुल गांधी सभी वर्गों/ जातियों के साथ बैठते हैं और उनकी बातों को समझते हैं और सुनते हैं जो दर्शाता है कि अच्छे जननायक वही है ¡ मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल जैन,अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राव,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव/ प्रभारी सोनभद्र अखिलेश कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय छह संगठन के जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर,युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, युवा कांग्रेस राबर्ट्सगंज विधान सभा के उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान, व्यापार मंडल के जिला सचिव शिवम अग्रवाल, रोशन अली, उमेश पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष सुशील राव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनिल बियार, राष्ट्रीय छात्र संगठन के राज तिवारी, उज्जवल कुमार,शौर्य सिंह, शिवम कुमार, नवदीप विश्वकर्मा उपस्थित है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments