जनपद की समस्त नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषद में चला स्वच्छता अभियान
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशों के क्रम में जनपद की समस्त नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषद में स्वच्छता अभियान के द्वितीय दिवस व्यापक स्तर पर नालों एवं नालियों की सफाई कराई गई। अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत दिलाना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।
अभियान के दौरान सफाई कर्मियों द्वारा प्रमुख नालों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई की गई। कार्यों की नियमित निगरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है, जिससे अभियान की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। संबंधित अधिशासी अधिकारियों को सफाई कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा अभियान को निरंतर गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। सभी नगर निकायों को साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास करने होंगे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments