ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार-

 


अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार-

फर्जी चिकित्सकीय गतिविधियों में संलिप्त सहयोगी दाई भी गिरफ्तार-

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस ने  कस्बा कोन में अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान कथित फर्जी चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना कोन पुलिस ने मु0अ0सं0-104/2026, धारा 105, 318(4) बीएनएस एवं 34 एनएमसी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित एवं ₹10,000 की पुरस्कार घोषित अभियुक्ता सलमा (35 वर्ष)पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र तथा उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी (48 वर्ष) पत्नी करीमन निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड) को थाना कोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक  अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 शिव प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र,  हे0का0 शिव कुमार यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, म0रि0का0 स्वधा सिंह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, म0रि0का0 सौम्या तिवारी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments