गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस ने आज़ हिन्दुआरी तिराहा से थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त महानन्द उम्र ( 34 )वर्ष पुत्र स्व0 रमाशंकर निवासी जलालपुर, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर को समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करती हुई कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, हे0का0 महताब खां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, का0 शिवमंगल यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, रि0आ0 गंगाचरण, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments