ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

9.63 ग्राम हेरोइन बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार-


 9.63 ग्राम हेरोइन बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार-


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज मुखबिर की सूचना के आधार पर एनसीएल खड़िया गेट नम्बर-2 से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान दीपक कुमार पुत्र प्रेमलाल विश्वकर्मा, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,उम्र लगभग ( 21) वर्ष के रूप में की गई।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 128/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध हेरोइन खरीदकर स्थानीय क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचता था। बरामद हेरोइन भी वह बिक्री हेतु लेकर जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त से मादक पदार्थ के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान .प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, हे0का0 दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments