गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त उड़ीसा से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाकर भेजे गए जेल
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में प्रकाश माहखुड़ पुत्र बसन्त माहखुड़, उम्र लगभग 26 वर्ष व रश्मि रंजन सामल पुत्र अशोक सामल, उम्र लगभग 21 वर्ष,निवासीगण : ग्राम मंगलपुर कुसपगां, थाना कान्ता बनिया, जनपद ढेंकनाल को गिरफ्तारी के बाद कानून के हवाले किया गया।थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 , धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना घोरावल से उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार एवं कांस्टेबल योगेश मिश्रा की टीम को जनपद ढेकनाल (उड़ीसा) रवाना किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र,. हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र व कांस्टेबल योगेश मिश्रा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments