पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-50/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय पुत्र जवाहर लाल, निवासी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष,को ग्राम करकच्छी में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 दिनेश प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र,उ0नि0 शिवमेश यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 आशीष यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments