ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ब्राण्डेड कंपनियों के नाम पर नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

 


ब्राण्डेड कंपनियों के नाम पर नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़


➤ 02 नामजद एवं 03 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग दर्ज, भारी मात्रा में नकली उत्पाद एवं पैकेजिंग सामग्री बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा ब्राण्डेड कंपनियों के नाम पर नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) का निर्माण एवं बिक्री करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 नामजद एवं 03 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30.06.2026 को प्राप्त सूचना पर टाटा मोटर्स परिसर स्थित एक प्लांट पर पुलिस टीम एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा संयुक्त जांच की गई।

 जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) का निर्माण, पैकेजिंग एवं ब्राण्डिंग किया जाना पाया गया। मौके से भारी मात्रा में नकली उत्पाद, नकली होलोग्राम, स्टिकर, पैकेजिंग सामग्री एवं निर्माण उपकरण बरामद किए गए। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज ने मु0अ0सं0 543/2026 धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 341(1) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद सामग्री को विधिवत सील कर कब्जे पुलिस में लिया गया तथा वैज्ञानिक परीक्षण हेतु सुरक्षित किया गया। प्रकरण की विस्तृत विवेचना की जा रही है तथा निर्माण एवं आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।

नामजद अभियुक्तों में विशाल पुत्र राजेश्वर मौर्य, निवासी ग्राम बट्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, पिंटू मौर्य पुत्र राधेश्याम मौर्य, निवासी ग्राम बट्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। तथा अज्ञात तीन अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस छापे के दौरान बरामदगी में विभिन्न कंपनियों के नाम से भरी हुई नकली DEF की बड़ी मात्रा, 2. 11 आईबीसी कंटेनर (1000 लीटर क्षमता) नकली DEF सहित, 3. 629 नकली TATA Genuine Parts होलोग्राम, 4. 33 नकली BIS स्टिकर, 5. 50 Original अंकित नकली स्टिकर, 6. बड़ी संख्या में खाली बाल्टी एवं ढक्कन,7. TDS/हार्डनेस टेस्ट किट, 8. डिस्पेंसर मशीन, 9. नोजल एवं पाइप,10. 1, 2 एवं 5 लीटर क्षमता के मापक पात्र, 11. अन्य पैकेजिंग एवं निर्माण उपकरण बरामद किया गया।

कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय टीम, चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज मय टीम, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज मय टीम शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments