दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से वार्ड नंबर 18 जल भराव से रह वासियों के परेशानी बढ़ी
ओबरा/ सोनभद्र। नगर सहित आसपास के क्षेत्रो में दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 18 राजकुमारी नगर में भारी जल जमाव हो जाने से कई घरों में वर्षात का पानी घुस जाने से रहवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। इस जल जमाव के पीछे राज कुमारी नगर में स्थित एक मुख्य बड़े नाले पर हुए अतिक्रमण को बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वार्ड 18 में स्थित एक बड़ा पुराना नाला जो राज कुमारी नगर से होते हुए डिग्री कालेज रोड पर जाकर मिलता है। इस नाले के उपर कई जगहों पर लोगो ने भारी अतिक्रमण कर सकरा बना दिया है। जिसके कारण तेज बारिश होने पर पानी की निकासी ठीक से नही हो पा रहा है। जिससे लोगो के घरों में पानी भर जाता है। हालाकि लोगो के घरों में पानी भरने की सूचना मिलने पर नगर पंचायत की ओर से बाकायदा पंपिंग सेट लेकर पहुंचे कर्मियों ने घंटो मशक्कत कर वर्षांत का जमा पानी निकाल कर लोगो को राहत दिलाने में कामयाब रहा। रहवासियों में विजय सिंह, दिनेश सिंह, प्रभात बर्मन, वीरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह आदि लोगो ने बताया कि इस पूरे इलाके में स्थित एक पुराना नाला सहित नालियों पर हुए भारी अतिक्रमण की वजह से जल निकासी की व्यवस्था समुचित ढंग से नही हो पा रही है।जिससे बरसात का पानी अक्सर घरों के अंदर तक पहुंच जा रहा है। इससे लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। इसके बाद भी इस समस्या के निजात के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। रहवासियों ने जिला प्रशासन से अभियान चलाकर इस पूरे क्षेत्र में नाला एवं नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग किया है जिससे लोगो को राहत मिल सके।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments