महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
सोनभद्र। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों/महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी बैंक इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र में वूमेन्स टेलर (सिलाई) का 31 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
आरसेटी के निदेशक श्री विशाल खन्ना ने बताया कि प्रशिक्षण में सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रोजेक्ट तैयार करने, बैंक ऋण हेतु आवेदन करने एवं स्वरोजगार स्थापित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की बेरोजगार युवतियां/महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बीपीएल/SECC-2011 परिवार के सदस्यों एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी आरसेटी भवन, सरकारी आईटीआई के पास, लोढ़ी टोल प्लाजा के पश्चिम, लोढ़ी, सोनभद्र में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर : 9120984244, 7992133781
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments