ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

रोजगार मेला में कुल 94 अभ्यर्थियों का चयन

 


रोजगार मेला में कुल 94 अभ्यर्थियों का चयन


सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा आज प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में लगभग 270 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेला में कुल 08 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्यतः विजन इण्डिया प्रा०लि० (हिन्डालकों इन्डस्ट्रीज), सोनभद्र, विश्वनाथ इण्टरप्राइज (रायॅल इन्फिल्ड) सोनभद्र, जूनो फूड एप, सोनभद्र, ग्लोबल आटोटेक लि०, नोयडा, फ्लीप कार्ट, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सीस ग्रामीण लि०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज, सोनभद्र, वज एल०ई०डी० सोल्युशन प्रा०लि०, सोनभद्र इत्यादि रही। इस मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 94 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदा नन्द, रोजगार मेला प्रभारी पवन कुमार सोनकर, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल श्री सुरेन्द्र प्रजापति, एवं कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments