ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की पशु तस्करी की आय से अर्जित ₹3.12 लाख रुपए की पिकअप वाहन कुर्क

 


गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की पशु तस्करी की आय से अर्जित ₹3.12 लाख रुपए की पिकअप वाहन कुर्क 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संतोष कुमार तिवारी पुत्र वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा गौवंश की तस्करी से अर्जित अवैध आय से क्रय की गई मालवाहक पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-1158, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,12,000/- (तीन लाख बारह हजार रुपये) है, को धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। उक्त रिपोर्ट के क्रम में दिनांक 14.08.2026 को जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को अभियुक्त के घर से अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों में भय एवं दहशत व्याप्त है। कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र,  वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सूबेदार यादव थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, हे0का0 राजीव कुमार थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, का0 आशुतोष कुमार थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र व का0 आदर्श कुमार थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments