धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 163/2026 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित *01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया।
आज दिनांक 20.08.2026 को उ0नि0 जयशंकर यादव मय हमराह का0 आकाश गुप्ता द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर विषहार पुल के पास चट्टी से अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र पन्नालाल, निवासी करीबराँव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष को समय करीब 20:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 जयशंकर यादव थाना करमा, जनपद सोनभद्र, का0 आकाश गुप्ता, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments