80वें स्वतंत्रता दिवस पर एस पी ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित
सोनभद्र। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा कैम्प कार्यालय में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन, सोनभद्र में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई। तत्पश्चात उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र एवं संविधान के प्रति निष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), भुवनेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय, मुहम्मद नदीम, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस बल एक अनुशासित एवं जिम्मेदार बल है, जिसके कंधों पर समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा एवं जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों को अपने चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सकारात्मक सोच के साथ सदैव ऊर्जावान रहते हुए जनसेवा के लिए तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्पूर्ण सोनभद्र पुलिस परिवार के कठिन परिश्रम एवं सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद में विभिन्न धार्मिक आयोजन, त्यौहार, कांवड़ यात्रा, जुलूस एवं अन्य चुनौतीपूर्ण कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त पदक एवं प्रशस्ति-पत्र सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा पौधरोपड़ किया गया अंत में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त सोनभद्र पुलिस परिवार एवं जनपदवासियों सहित देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>



0 Comments