गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथीनाला पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0-33/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित/वारंटी अभियुक्त बब्लू उर्फ बबलू खान पुत्र पप्पू खान, निवासी ग्राम सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को थाना हाथीनाला पुलिस टीम द्वारा उसके गांव सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष, थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र, हे0का0 नन्दलाल यादव, थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र व हे0का0 बृजेश यादव, थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments